सीएम योगी के निर्देश पर यूपी में चल रहा अमृत सरोवरों का विकास कार्य उत्तर प्रदेश 8 हजार से अधिक अमृत सरोवर का निर्माण करके पहले स्थान पर है जबकि मध्य प्रदेश दूसरे, जम्मू-कश्मीर तीसरे, राजस्थान चौथे और तमिलनाडु पांचवे स्थान पर है।
लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन का रूप दे दिया है। इसी का नतीजा है कि अमृत सरोवर के निर्माण में देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर है। उत्तर प्रदेश 8 हजार से अधिक अमृत सरोवर […]









