Zindademocracy

Dehradoon News :पूर्व प्रधानमंत्री VP सिंह जी के पुत्र और उनकी 2 पोतियों पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज हाईप्रोफाइल इस मामले में उत्तराखंड की राजपुर पुलिस ने जांच शुरू की है।

Dehradoon | पूर्व प्रधानमंत्री VP सिंह जी के पुत्र और उनके 2 पोतियों पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज हुआ है . पूर्व PM की पोती अद्रीजा सिंह का ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद हाल ही में चर्चा में था. इस बीच अद्रीजा के पति अर्केश नारायण की हेल्पर ने अद्रीजा और उनके परिवार पर SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है . हाईप्रोफाइल इस मामले में उत्तराखंड की राजपुर पुलिस ने जांच शुरू की है।

आपको बता दें की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह की पोती अद्रीजा सिंह की की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह के पोते अरकेश नारायण सिंह से 2017 में हुई थी। अर्केश राजपुर क्षेत्र में स्थित अपने मकान में पत्नी अंद्रीजा के साथ रहते थे। वर्ष 2019 से सभी इस मकान में रह रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बात तलाक तक पहुंच गई। इस बीच अंद्रीजा ने अपने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुदकमे दर्ज कराए थे।इनमें उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया था।

एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि अंद्रीजा सिंह के पति के घर पर रविता झा नाम की महिला काम करती है। रविता का कहना है कि अंद्रीजा ने पारिवारिक विवाद के चलते उसके साथ भी गाली गलौज और जातिसूचक शब्द कहे गए। उन्होंने न्यायालय में अंद्रीजा सिंह, उनके पिता अजय सिंह, बहन ऋचा मंजरी और ड्राइवर के खिलाफ शिकायत की थी। न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending