Zindademocracy

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : कानपुर के सभी वार्डों का आरक्षण घोषित, देखिए लिस्ट

कानपुर | उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नगर विकास विभाग की तरफ से सभी 75 जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण लिस्ट जारी कर दिया गया है. नगर विकास विभाग ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची गुरूवार 01 दिसम्बर, 2022 को जारी कर दी थी. शेष 27 जनपदों की सूची जारी होनी थी, जिसे शुक्रवार को जारी कर दिया गया. शुक्रवार को जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की सूची जारी की गयी है उनमें जनपद शामली, आम्बेडकरनगर, आगरा, आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, सहारनपुर, सीतापुर और हरदोई शामिल हैं.

शुक्रवार को कानपुर जिले की भी निकायों के वार्डों की आरक्षण की सूची जारी की गई. 7 दिनों के भीतर संबंधित जिलों के डीएम के पास आरक्षण को लेकर आपत्तियां दाखिल की जा सकती है. जिसके बाद आपत्तियों को निस्तारित कर फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी. आरक्षण की फाइनल लिस्ट आने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन होगा. प्रस्तावित आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद कानपुर में भी कई सीटों पर बदलाव देखने को मिला है. जिससे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कई दिग्गजों को झटका भी लगा है. जबकि कई सीटों पर प्रत्याशियों को राहत भी मिली है.

नगर पालिका परिषद, बिल्हौर
मुनीश्वर अवस्थी नगर: अनारक्षित
महात्मा गांधी नगर: अनुसूचित जाति महिला
गया प्रसाद नगर: अनारक्षित
बाल्मीकि नगर: पिछड़ा वर्ग महिला
सरदार पटेल नगर: पिछड़ा वर्ग
जय प्रकाश नगर: अनारक्षित
कृष्णा नगर: अनारक्षित
बहादुर शाह जफ़र नगर: महिला
चंद्रशेखर आजाद नगर: महिला
भगत सिंह नगर: अनारक्षित
आजाद नगर: अनारक्षित
पंत नगर: महिला
जवाहर नगर: अनारक्षित
सरोजिनी नायडू नगर: पिछड़ा वर्ग
अशफाक उल्ला नगर: अनारक्षित
लक्ष्मीबाई नगर: महिला
अब्दुल कलाम आजाद नगर: अनारक्षित
महाराणा प्रताप नगर: पिछड़ा वर्ग
लोहिया नगर: पिछड़ा वर्ग
आंबेडकर नगर: अनारक्षित
राजीव नगर: पिछड़ा वर्ग महिला
लाल बहादुर शास्त्री नगर: अनारक्षित
किदवई नगर: महिला
सुभाष नगर: अनारक्षित
इंद्रा नगर: महिला

नगर पालिका परिषद, घाटमपुर
नौबस्ता पश्चिम: अनुसूचित जाति महिला
गांधीनगर: अनुसूचित जाति महिला
जवाहर नगर पूर्वी द्वितीय: महिला
शास्त्रीनगर: अनुसूचित जाति
अशोक नगर साउथ: महिला
जवाहर नगर वेस्ट: पिछड़ा वर्ग
आछीमोहाल उत्तरी: महिला
आछीमोहाल पूर्वी: पिछड़ा वर्ग
अशोक नगर उत्तरी: अनारक्षित
बसंत विहार: पिछड़ा वर्ग महिला
पचखुरा: पिछड़ा वर्ग
कुष्मांडानगर: अनारक्षित
जवाहर नगर पूर्वी प्रथम: अनारक्षित
शेखवाड़ा: अनारक्षित
आछीमोहाल पश्चिम: अनुसूचित जाति
शिवपुरी पूर्वी: महिला
नौबस्ता पूर्वी: अनारक्षित
शिवपुरी पश्चिम: अनारक्षित
जवाहरनगर उत्तरी: अनारक्षित
कृष्णानगर: अनारक्षित
कटरा: पिछड़ा वर्ग महिला
आशानगर: अनारक्षित
कजियाना: पिछड़ा वर्ग
हाफिजपुर: अनारक्षित
कोटद्वार: महिला

नगर पंचायत, शिवराजपुर
डॉ आंबेडकर नगर: महिला
सत्य प्रकाश मालवीय: पिछड़ा वर्ग
चंद्रशेखर आजाद नगर: महिला
मक्खन सिंह नगर: अनुसूचित जाति महिला
सुभाष नगर: अनारक्षित
रामकृष्ण नगर: अनारक्षित
शहीद राजा सतीप्रसाद नगर: अनुसूचित जाति
जवाहर नगर: अनुसूचित जाति
पटेल नगर: अनारक्षित
मुख़्तार अनीस नगर: अनारक्षित
विकास नगर : पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत, बिठूर
मैनावती नगर: अनारक्षित
तात्या टोपे नगर: अनुसूचित जाति महिला
पेशवा नगर: अनारक्षित
सूबेदार नगर: महिला
धुराव नगर: अनारक्षित
महर्षि वाल्मीकि नगर: अनारक्षित
लक्ष्मीबाई नगर: पिछड़ा वर्ग महिला
ब्रह्मनगर: अनारक्षित
लवकुश नगर: महिला
अजीमुल्ला नगर: पिछड़ा वर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending