Zindademocracy

जनपद सोनभद्र में एक सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा दुःख

प्रेस विज्ञप्ति

मुख्यमंत्री ने जनपद सोनभद्र में एक सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए-मुख्यमंत्री

लखनऊ: 3 सितंबर, 2022

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद सोनभद्र में एक सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending