Zindademocracy

बिहार : शादी से इंकार करने पर लड़की का मर्डर, पापा चाचा गिरफ्तार पुलिस को हॉनर किलिंग का शक

गोपालगंज, बिहार | बिहार के गोपालगंज जिले में एक लड़की को पसंद के लड़के से शादी करने की जिद की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। कोटवा गांव की रहने वाली 19 साल की किरण कुमारी अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी। आरोप है कि उसकी इस जिद की वजह से पिता और चाचा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को घर के पास फेंक कर दोनों फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक युवती का शव बरामद किया गया है।

लड़का था नापसंद
युवती की मां कलावती देवी ने आरोप लगाया है कि किरण की शादी उसके पिता जिस लड़के से करना चाहते थे, वह किरण को पसंद नहीं था, इसलिए उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। वह किसी और लड़के को पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के पिता इंद्रदेव अक्सर शराब पीकर घर आते थे, उनकी बेटी किरण इसका विरोध भी करती थी। आरोप है कि रविवार की रात में किरण के पिता, उसके चाचा और बड़े पापा शराब के नशे में घर पहुंचे और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

सोमवार, 7 मार्च की सुबह वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खेत से शव बरामद किया है।

गोपालगंज (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि लड़की कहीं और शादी करना चाहती थी लेकिन उसके घरवाले किसी और से शादी करना चाहते थे। इसी विवाद में युवती की हत्या की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस सभी तथ्यों के साथ जांच कर रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending