Zindademocracy

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : सर्वे के पहले दिन क्या क्या मिला ? सर्वे का यह काम रविवार को भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश | शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित प्रसिद्ध ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे-वीडियोग्राफी का काम शुरू किया गया। यहां शनिवार को हुआ सर्वे, चार घंटे तक चला। अब सर्वे पूरा हो चूका है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को मस्जिद परिसर में स्थित चार तहखानों का सर्वे किया गया।

सर्वे का यह काम रविवार को भी जारी रहेगा।

मस्जिद परिसर के तहखानों की वीडियोग्राफी के लिए यहां विशेष लाइट और कैमरे की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे टीम में मुकदमे के वादी, प्रतिवादी, उससे जुड़े अधिवक्ता, अधिवक्ता आयुक्त और सहायक अधिवक्ता आयुक्त शामिल हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहले दो तहखानों की बात कही जा रही थी। हालांकि वहां सर्वे टीम को चार तहखाने मिले, जिसकी वीडियोग्राफी की गई है। इसके अल्वा यहां मिले सुरंगनुमा पांचवां तहखाने का सर्वे करने के लिए टीम कल (रविवार को) अंदर जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यहां मंदिर के शिखर की जगह मस्जिद का गुंबद रखे जाने के संकेत मिले हैं।

इसके अलावा यहां सुरंगनुमा पांचवां तहखाना भी मिला, जिसका सर्वे करने के लिए टीम कल (रविवार को) अंदर जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यहां मंदिर के शिखर की जगह मस्जिद का गुंबद रखे जाने के संकेत मिले हैं। वहीं तहखानों के अंदर त्रिशूल, स्वास्तिक, प्राचीन शिलाएं, खंडित मूर्तियां और दिए रखने की जगह मिली है। इसके अलावा दीवारों पर नाग और स्वान की कलाकृति भी मिली है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending