Zindademocracy

अमेठी की इस सीट पर चलती है एक अनोखी परमपरा, महाराज संजय सिंह के पहले पंचम धोबी डालता है वोट अमेठी जिले की 4 विधानसभाओं पर भी रविवार को वोटिंग हो रही है।

उत्तर प्रदेश | UP Assembly Election 2022 में पांचवे चरण का मतदान चल रहा है। पांचवें चरण में 61 सीटों पर मतदान हो रहा है। अमेठी जिले की 4 विधानसभाओं पर भी रविवार को वोटिंग हो रही है। अमेठी विधानसभा में भाजपा से डॉक्टर संजय सिंह और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी समाजवादी पार्टी से मैदान में हैं, अमेठी में जिस बूथ पर संजय सिंह मतदान करते हैं वहां की परंपरा बड़ी दिलचस्प है। वहां पर पहले धोबी पंचम वोट करते हैं उसके बाद राजा और उसके बाद रानी वोट करती हैं। इस बार भी उसी परंपरा का निर्वहन किया गया।

बता दें कि अमेठी विधानसभा से इस बार भाजपा ने महाराज संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने समाजवादी सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में रेप के मामले में जेल में चल रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी चुनावी मैदान में हैं. डॉक्टर संजय सिंह सुबह 6:45 पर अपने घर से पत्नी अमीता सिंह के साथ निकले और सबसे पहले अपनी कुल देवी सती देवी के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक करके मतदान के लिए निकले। संजय सिंह मॉडल प्राथमिक विद्यालय रामनगर में बूथ संख्या 52 पर मतदान करते हैं। इस बूथ पर एक दिलचस्प परंपरा रही है कि सबसे पहले धोबी पंचम वोट करते हैं। उसके बाद राजा संजय सिंह और उनके बाद महारानी वोट करती है।

इसी कड़ी में आज महाराज और महारानी से पहले पंचम सिंह ने अपना वोट डाला उसके बाद संजय सिंह और उनकी पत्नी ने। वोट डालने के बाद पंचम सिंह ने बताया कि बहुत लंबे समय से ये परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पिताजी के समय से ऐसा होता रहा है कि सबसे पहले धोबी वोट डालते हैं उसके बाद महाराज और महारानी। ये परंपरा को महाराज का परिवार शुभ मानता है। पंचम सिंह ने कहा कि अभी हम है हमारे बाद हमारा बेटा इस प्रथा को निभाएगा। पंचम सिंह ने कहा हमें उम्मीद है महाराज चुनाव जीतेंगे।

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीएम और सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से साढ़े सात लाख युवाओं को देंगे नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम ने कहा- पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर सीएम योगी ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-2023 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु बैंकों द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में 3 लाख 41 हजार एमएसएमई उद्यमियों को एक साथ वितरित किया गया ऋण सीएम योगी ने कहा- लखनऊ, वाराणसी और आगरा में बनाएं यूनिटी मॉल बोले सीएम योगी- देश के अंदर ब्रांड बन चुकी है ओडीओपी योजना करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं प्रदेश की एमएसएमई इकाइयां: सीएम योगी

Trending