Zindademocracy

छत्तीसगढ़ में खदान धसने से 7 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की संभावना JCB से मलबा हटाने का काम किये जाने के दौरान घटनास्थल पर ये हादसा हुआ।

बस्तर, छत्तीसगढ़ | जिला जगदलपुर में हुए एक बड़े हादसे की खबर है। नगरनार थाना के अंतर्गत मालगांव में हुई खदान में दबने की वजह से 7 मजदूरों की मौत हो गयी है। इनके अलावा, कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। जिला प्रशासन संग SDRF की टीम ने मौके पर पहुँच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है। JCB से मलबा हटाने का काम किये जाने के दौरान घटनास्थल पर ये हादसा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर मालगांव में छुई खदान में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक खदान धसक गई। घटना के दौरान मौक पर काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। फिलहाल प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया, किया ट्वीट
घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख वयक्त करते हुए कहा कि, जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 7 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending