अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि रविवार तीन अगस्त से पांच अगस्त दिन मंगलवार तक मौसम के खराब होने की संभावना है। खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांध कर रखें, पेड़ व टिनशेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरने के लिए न छोड़ें। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे और पैर के नीचे सूखी लकड़ी व पत्ते रखें। बारिश के समय बर्तन व कपड़े न धोएं साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर आदि को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें और जर्जर मकान से दूर रहने की लाेगाें काे सलाह दी है।
Related Posts
वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -सीबीआई के अनुसार दीपक चंद्रा 30 जुलाई 2018 से गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में विभिन्न पदों पर तैनात…
चलती ऑटो से महिला के कूदने के मामले में आराेपित चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने गुरुवार काे बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत सात अगस्त की…
राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर भाजपा नेताओं ने की खरीदारी, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
ख़बर शेयर करें -देवरिया, 07 अगस्त । राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों…
