एडीजीसी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ दशक पहले एक युवती को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर मृतका के पिता की तहरीर पर ट्रांसपोर्टनगर छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी भूपेन्द्र सिंह व टेढ़ा सुमेरपुर हमीरपुर निवासी सुभाष चन्द्र सिंह के खिलाफ 23 अक्टूबर 2010 को मुकदमा लिखा गया था। मुकदमें के दौरान भूपेन्द्र की मौत हो गई। उन्हाेंने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने करते हुए दोष सिद्ध होने पर सुभाष चन्द्र सिंह को सश्रम आजीवन कारावास की सजा दी है। उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Related Posts
सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन का रूप दें: प्रतिभा शुक्ला
ख़बर शेयर करें -अमेठी, 15 सितंबर । उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री…
गंगा में मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव, मछुआरों के जाल में फंसा
ख़बर शेयर करें -गंगा में मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव, मछुआरों के जाल में फंसा मीरजापुर, 2…
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बजट पेश करने जाते वित्तमंत्री मंत्री सुरेश खन्ना साथ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,संदीप सिंह, बलदेव सिंह औलख व अन्य
ख़बर शेयर करें -विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बजट पेश करने जाते वित्तमंत्री मंत्री सुरेश खन्ना साथ है मुख्यमंत्री…
