भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह केजीएमयू में भर्ती थे जहां उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक है। सोनभद्र जिले के रहने वाले जयप्रकाश चतुर्वेदी का विद्यार्थी जीवन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क हुआ। बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। संघ ने उन्हें भाजपा में भेजा। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में वह भाजपा के संगठन मंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी से वह विधान परिषद सदस्य भी रहे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Related Posts
जालौन: प्रशासन ने आगामी त्योहारों के लिए कसी कमर, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
ख़बर शेयर करें -जालौन: प्रशासन ने आगामी त्योहारों के लिए कसी कमर, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश जालौन, 25 फ़रवरी…
बांदा के बबेरू कस्बे में दिव्यांग के जमींदोज किए गए मकान का मामला
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 26 अगस्त । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बांदा के बबेरू गांव में दिव्यांग राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय…
मुख्यमंत्री ने वनटांगिया गांव में मनाई दीपावली, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
ख़बर शेयर करें -गोरखपुर, 20 अक्टूबर । उत्तरप्रदेश के जिला गोरखपुर के वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में मुख्यमंत्री…
