थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि बीती रात को नरेश उम्र 25 वर्ष अपने साथी साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर परथला ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
ख़बर शेयर करें -पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घूरपुर थाने को शनिवार रात सूचना दी गई…
इविवि में मनाया गया 138वां स्थापना दिवस समारोह
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 23 सितम्बर । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को 138वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। बतौर मुख्य…
एसपी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी चलाते किया रैली का नेतृत्व
ख़बर शेयर करें -रैली को एसपी अपर्णा रजत कौशिक और एएसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…
