डीसीपी गंगानगर ने बताया कि हादसे में प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव निवासी नरेश द्विवेदी 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवीशंकर द्विवेदी की मौत हुई है। यह हादसा फूलपुर थाना में स्थित बुढ़िया का इनारा कस्बे के समीप सोमवार देर एक बेकाबू डम्फर की टक्कर से छोटा हाथी में सवार नरेश द्विवेदी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी और डम्फर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे। पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर डम्फर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
प्रयागराज: दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत
ख़बर शेयर करें -अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमनगर निवासी शेख अयाज…
ट्रक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत 4 अन्य घायल
ख़बर शेयर करें -हमीरपुर, 22 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत मार्ग पर…
वाराणसी पीलीकोठी में ‘स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन’ से भी होगा कूड़ा निस्तारण
ख़बर शेयर करें -नगर आयुक्त ने गुरुवार काे बताया कि जिस स्थान पर इस प्लांट का निर्माण किया गया है।…
