उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे जनसुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, ट्रेनिंग पार्टनर चयन, डस्टबिन वितरण योजना और नगर निकायों की स्वच्छता रैंकिंग सुधार को लेकर भी चर्चा की गई। एडीएम अंबष्ट ने कहा कि स्वच्छता और जनसुरक्षा दोनों प्रशासन की प्राथमिकता में हैं, इसलिए सभी नगर निकाय मिलकर ठोस कार्रवाई करें। एडीएम ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हर कीमत पर किया जाएगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि अगले सप्ताह तक जिले के सभी प्रमुख इलाकों खासकर स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार क्षेत्र और हाईवे के किनारे से आवारा जानवरों को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पशु चिकित्सकों, नगर निकाय कर्मियों और एनजीओ की टीमों को संयुक्त रूप से लगाया जाएगा। बैठक में सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 03 जनवरी । कोहरे के चलते नोएडा के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार…
हाईकोर्ट भवन में बेबी फीडिंग रूम बनाने का मामला, सुनवाई 11 नवम्बर को
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 07 अक्टूबर । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य भवन में प्राइवेट बेबी फीडिंग रूम कैच बनाने…
उत्तर प्रदेश में पशुधन व दुग्ध विकास को मिला नया आयाम: धर्मपाल सिंह
ख़बर शेयर करें -प्रदेश में 739 बकरी पालन एवं 225 भेड़ पालन इकाइयाँ स्थापित की गईं। कुक्कुट विकास नीति-2022 के…
