वाराणसी, 31 अक्टूबर । राष्ट्र की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के प्रतीक श्री काशी विश्वनाथ धाम से नमामि गंगे ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता की अलख जगाई। आह्वान किया कि राष्ट्रीय एकता जन-जन का संकल्प बने। धाम स्थित भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख बुजुर्ग, युवा, बच्चे, माताएं और बहनें, सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता का उद्घोष किया। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच, उपस्थित नागरिकों को एकता की भावना को मजबूत करने और स्वच्छता संस्कार को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस राष्ट्र की एकता का स्तंभ है। हमें देशप्रेम, एकता और स्वच्छता को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है। यह दिन राष्ट्र की संप्रभुता, शांति और अखंडता को बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करता है, जो नागरिकों को विविधता में एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। आयोजन में शगुन मिश्रा, आशुतोष सिंह, लल्लभदास गुजराती, सुचिता नागर, भोला यादव आदि ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
Related Posts
गैंगस्टर अभियुक्त वारिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगी
ख़बर शेयर करें -अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार शुक्रवार सुबह पुलिस…
अपडेट) आधुनिक विश्व के कल्याण का मंत्र देगा काशी शब्दोत्सव : सुनील आंबेकर
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 16 नवंबर (हि.स. )। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस )के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने…
PWD के तीन इंजिनियर टेंडर घोटाले में फंसे, एमएलसी की शिकायत के बाद एक्शन!
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में उठे भ्रष्टाचार के मामले ने एक बार फिर से…
