पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी कुलदीप यादव 18 वर्ष पुत्र चन्द्रशेखर यादव एनडीए की तैयारी करने के लिए जून माह में अपनी बहन के साथ जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरी हाउसिंग सोसायटी कालोनी में किराए का कमरा रहता था। आज उसकी बहन कमरे से कहीं चली गई और वापस लौटी तो भाई को फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में परिवार के लोगों को खबर दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Related Posts
हरदाेई: आजम खान के बेटे अब्दुला आजम जेल से रिहा
ख़बर शेयर करें -हरदाेई: आजम खान के बेटे अब्दुला आजम जेल से रिहा हरदोई, 25 फ़रवरी (हि.स.)। सपा के पूर्व…
नुमाइश मैदान में पौधारोपण, दुकानदारों को सौंपी पौधों की जिम्मेदारी
ख़बर शेयर करें -औरैया, 30 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समाजसेवी…
मुरादाबाद में बिके 40 करोड़ से अधिक के पटाखे
ख़बर शेयर करें -सोमवार को दीपावली के पावन पर्व दिन ढलते ही आतिशबाजी शुरू हो गई, जो देर रात्रि तक…
