प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मृतक अमरजीत कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और सेमरा बागान में प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से विवाद था। इसी विवाद में अमरजीत कुमार की हत्या की गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन दोनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी मुकेश तिवारी उर्फ जैकी तिवारी का अपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सहायक थाना में 2017 और 2018 में मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन अपराधकर्मियों के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं और इस घटना के पीछे की पूरी साजिश क्या थी।