Zindademocracy

मार्च में शुरू होगा 12 से 15 साल तक के बच्चों का Vaccination

नई दिल्ली | इस साल के मार्च महीने से 12 से 15 साल तक के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख एनके अरोड़ा ने यह जानकारी दी। इससे पहले 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम इसी महीने की 3 तारीख को शुरू हुआ थ।

एनटीएजीआई ने जनवरी के अंत तक 15 से 18 साल के सभी 7.4 करोड़ किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य रखा है ताकि फरवरी में उन्हें दूसरी डोज दी जा सके। इसके बाद मार्च की शुरुआत से 12 से 15 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

3 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने पर 50 लाख से अधिक किशोरों ने अपनी पहली वैक्सीन डोज प्राप्त करने के लिए रजिस्टेशन कराया था। पहले दिन 40 लाख से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली। अगले 16 दिनों में, 3.38 करोड़ बच्चों को वैक्सीन की खुराक मिली, जो उनके करीब 50 फीसदी कवरेज को दर्शाता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending