Zindademocracy

महिलाओं को 40/ टिकटों में भागीदारी सुनिश्चित करने की पहली प्रतिज्ञा कांग्रेस ने पूरी की

बदायूं : आज दिनांक 18 फरवरी 2022 को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया, इस मीटिंग में कांग्रेस के सभी प्रत्याशी व पदाधिकारी साथ रहे और, जिला अध्यक्ष सिंह के साथ मिलकर, 21 फरवरी 2022  को होने वाली, महिला शक्ति यात्रा, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, की रूप रेखा तैयार की, ओर रोड सुनिश्चित किया, इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कार्यक्रम के वारे में बताते हुए कहा, आप सभी साथियों को सहर्ष अवगत कराया जा रहा है कि अ०भा० कांग्रेस कमेटी की महासचिव (प्रभारी – उ०प्र०) आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा जी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने व अभियान को मजबूती प्रदान करने दिनांक 21 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे उत्तर प्रदेश की सभी  विधानसभाओं में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ “शक्ति यात्रा” का आयोजन किया है। ये यात्रायें एक साथ सभी विधानसभाओं में एक ही दिन, एक ही समय पर होंगी।
आदरणीय प्रियंका गांधी जी की महिलाओं को 40% भागीदारी की प्रतिज्ञा पूरी करने के बाद, इस लड़की हूँ लड़ सकती हूँ पदयात्रा से हम महिलाओं में कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का अहसास जनता तक पहुँचाना चाहते हैं। आगे उन्हें बताते हुए कहा कि यह यात्रा 2 किलोमीटर की होगी, इस यात्रा में लगभग 1000 महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो कि पूरा होगा, पुरुष भी इसमें शामिल होंगे लेकिन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए।
महिलाओं के उत्साह, दृढ़ता और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने हेतु महिलाओं के हाथ में गुलाबी रंग का 50-100 मीटर का एक विशाल झंडा होगा। सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी।
पदयात्रा में 1-2 हज़ार गुलाबी रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल आवश्यक है और साथ ही कांग्रेस पार्टी का लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का संगीत भी बजाया जाए।महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पूरे हर विधानसभा में क्षेत्र की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो। इनका पार्टी से सीधा जुड़ाव आवश्यक नहीं है, ये महिलाएं व्यापार, मीडिया, लेखन अथवा राजनीति के अलावा किसी भी क्षेत्र से हो सकती है। इस मौके पर 6 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी, श्रीमती रजनी सिंह बागी, अंशु चौहान, आतिफ़ खान जख्मी, राजवीर यादव, ममता पप्रतापति, परिज्ञा यशोदा, जिला मीडिया कोडिनेटर, व प्रवक्ता अरबाज़ रज़ी, जिला महासचिव बाबू चौधरी, मोरपाल प्रजापति, प्रेमपाल, ओमप्रकाश प्रजापति, सभी काग्रेस जन ने  कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की….
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending